फिर से पत्थर, फिर से पानी - प्रदीप कान्त

प्रदीप कान्तप्रदीप कान्त22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

फिर से पत्थर, फिर से पानी
कब तक कहिए, वही कहानी
 
अक्सर चुप-चुप ही रहती है
बिटिया जब से हुई सयानी
 
मेरा चेहरा पढ़कर समझों
कहूँ कहाँ तक सभी जुबानी
 
नए नए सलीके है बस
बातें ठहरी वही पुरानी
प्रदीप कान्त
About the poet

प्रदीप कान्त

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like