उलझे प्रश्नो के जवाब की तरह - प्रदीप कान्त

प्रदीप कान्तप्रदीप कान्त22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

उलझे प्रश्नो के जवाब की तरह
जी रहे हैं हम तो ख्वाब की तरह
 
आज भी गुज़ारा कल ही की तरह
कल भी जी लेंगे आज की तरह
 
आवाज़ तो दो रूक जाएंगे हम
भले आदमी की साँस की तरह
 
उदास आँखों में बाकी है कुछ
किसी यतीम की इक आस की तरह
 
रूकती साँसों को गिन रहा हूँ मैं
किसी महाजन के हिसाब की तरह
प्रदीप कान्त
About the poet

प्रदीप कान्त

View profile & all 10 Poems / Stories