रेत पर नाम लिखता हूँ - प्रदीप कान्त

प्रदीप कान्तप्रदीप कान्त22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

रेत पर नाम लिखता हूँ
अपना अन्जाम लिखता हूँ
 
कद से बड़े हुए साये
जीवन की शाम लिखता हूँ
 
सिमटने लगी दूरियाँ जब
फासले तमाम् लिखता हूँ
 
हैसियत है तो आइए
मैं अपना दाम लिखता हूँ
प्रदीप कान्त
About the poet

प्रदीप कान्त

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like