मोड़ के आगे मोड़ बहुत - प्रदीप कान्त

प्रदीप कान्तप्रदीप कान्त22 Sept 1968

2 min read · 12.3K reads

मोड़ के आगे मोड़ बहुत
रही उम्र भर दौड़ बहुत

द्वापर में तो कान्हा ही थे
इस युग में रणछोड़ बहुत

नियम एक ही लिखा गया
हुऐ प्रकाशित तोड़ बहुत

किसिम किसिम की मुखमुद्राएँ
धनी हए हँसोड़ बहुत

अन्तिम सहमति कुर्सी पर
रहा सफल गठजोड़ बहुत
प्रदीप कान्त
About the poet

प्रदीप कान्त

View profile & all 10 Poems / Stories