मिट्टी होगा, सोना होगा - प्रदीप कान्त

प्रदीप कान्तप्रदीप कान्त22 Sept 1968

2 min read · 12.3K reads

मिट्टी होगा, सोना होगा
कुछ ना कुछ तो होना होगा
 
नहीं उचटती नींद जहाँ पर
सपना वहीं सलोना होगा
 
पत्थर ना हो जाएँ पलकें
हँसी न हो तो रोना होगा
 
गर्द सफ़र की निकल सके भी
घर में कोई कोना होगा
 
बरखा के आसार नहीं है
बीज तो फिर भी बोना होगा
प्रदीप कान्त
About the poet

प्रदीप कान्त

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like