बिचौलिये - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

5 min read · 12.4K reads

अधिकांश लोग नहीं जानते
कि बिचौलिये
जब राहत बाँटते हैं
चाँदी काटते हैं

संधि-पत्र जब हस्तांतरित किए जाते हैं
उनकी हथेलियाँ गर्म होती हैं
संवेदना से उनका
दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता
परन्तु इस विषय पर बोल सकते हैं वे
घंटों.... सतत्...

अधिकांश लोग नहीं जानते
कि बुद्धू-बक्सा जो ख़बरें सुना रहा है
उनमें भी बिचौलियों का हाथ हो सकता है।
बाज़ार में बाकायदा तय दरों पर मिल जाते हैं बिचौलिये
या वे ख़ुद ही जगह बना लेते हैं
आपके और बाज़ार के बीच

एक बड़ा परिवर्तन आया है इधर भी
अब आप इन्हें नहीं पहचान सकते
इनके पहरावे से या भाषा से।

क्या तुम विश्‍वास करोगे?
बिचौलिये ही बारिश लाते हैं
फिर जाड़े का मौसम
और फिर चिलचिलाती धूप
बिचौलिये हर जगह, हर देश में मिल जाएँगे तुम्हें
सिफ़ारिशी ख़त और बंद लिफ़ाफ़े के साथ....।
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी