किरतन गाते चलो - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

5 min read · 12.4K reads

चल मैया! मलिकार ने बुलावा भेजा है
हमलोगन के भले के लिये ही वे जेहल गये हैं
घबराना नहीं है
अब उनकी जनानी और बाल-बच्चा ही मलिकार हैं
सब दुख अब दूर हो जायगा
चलो रजधानी
घरे-घर मुखिया जी रेल-टिकस बांट रहे हैं
अंचरा में आलपिन से टांक लेना
हम तो गोदल्ली हैं हमको टिकस नहीं लगेगा
जनता इसपिरेस से सभी पटना जा रहे हैं रैला में
टिटिया हमलोग को नहीं रोकेगा
जेहल में रहने पर भी उनका परताप है
मुखिया तो हमारा एक नम्मर का मुखिया है
हारने पर भी वही सबका मुखिया है
उसके आँख से किच्ची बहे चाहे मुंह से लार चुए
मुखिया तो मुखिये है
उसका कहना टालने पर पिपरपांती का
बढ़म राकछस भी बिगड़ जायगा
डिहवाल एंड़ी के भार नाचने लगेगा
बस एक-एक लाठी लो और चलो पटना
लौटती में तुमको साड़ी बिलौज मिलेगा
हमको भी मिलेगा फराक-पैंट
जाते-आते समय पोलिथिन में
बांध कर मिलेगी सब्जी-पूड़ी
मलिकार के नाम से किरतन भी बना है
वही गाते चलना है
वही गाते लौटना है
सब दुख दूर हो जायगा मैया
सब दुख दूर हो जायगा।
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी