चुप रहेगा इतिहास - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

2 min read · 12.4K reads


अत्याधुनिक आदिम हवश
पूरी करेंगे वहशी
अस्थियों के ठाठर की छाती में
केवल धुकधुकी रहेगी सदी के
पतन के बाद

जय-पराजय की दुंदुभी
नहीं बजेगी
बर्बरता अपनी चोली बदल
मानवता को अपने बटन से नापेगी
भूखंड विशेष के
आकाश को
स्पुतनिक पर टिका कर
नचाएगी डायन
मेरी ही तरह चुप रहेगा इतिहास
भूगोल उसके छत्र में झालर बन नाचेगा
सदी के पतन के बाद
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like