अबाध चलता रहे प्रेम - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

5 min read · 12.4K reads

चन्द्रमा को निहारते निबिड़ में
घूम रहे हो प्रेयसी के संग और
झाड़ से भेड़िया झाँकता मिले तो
प्रेम की पराकाष्ठा है कि भेड़िये को
मारने की जुगत में भिड़ जाओ
लो, मैंने कहा और झाँकने लगा भेड़िया
उसे छोड़कर जरा-सा आगे बढ़े कि
वह पीछे से पिंडलियाँ नोच लेगा
भेड़िया दांत निपोड़ रहा है
मतलब यह नहीं कि
वह तुमसे लाड़ लगाना चाहता है
यह भेड़िया शहरातु है
इस निबिड़ में वह आया है अपने
हितु को आमंत्रित करने
अले वर्ष पूरे मुल्क के गाँवों-नगरों में
आयोजित होने वाले महानृत्य में
उन्हें शामिल करना है
प्रेमासक्त-जनों से अनुरोध है कि
पत्थरों से निशाना लगाने का अभ्यास शुरू कर दें
पत्थर से डरते हैं भेड़िये
प्रेम के पक्षधर नहीं हैं भेड़िये
गाँव-नगरों में प्रवेश करने वाले
हर राह-पगडंडियों पर
कड़ा पहरा देना है
कवि भी चाहते हैं कि
पूरे मुल्क में प्रेम का अविरल प्रवाह
सुरक्षित और निर्बाध चलता रहे।
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी