शाम का अंधियारा - प्रभात रंजन

प्रभात रंजनप्रभात रंजन4 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads


किसी ऊँची पहाड़ी से-
झलमल बादलों की स्वप्न-पुरी के
परकोटों को छल,
बाँह फैला
उस ओर-
तैर जाऊँ-
जहाँ रंगों के बादलों पर
रोशनी के सोते फूट रहे होंगे।

जहाँ बादलों की मुलायम परतें
मुझे लपेट लेंगी।
जहाँ सीपियों के
महल होंगे।
जहाँ केसर की झील में
सफ़ेद हंस तैर रहे होंगे।

पर अभी
जब एक भारी सन्नाटे के साथ-
अंधियारा फैल जाएगा
और चील-कौओं का रव-
डूबता रह जाएगा
तब शायद:
वे ही परतें
मेरे शव पर कफ़न-सी
कसी होंगी।
 
प्रभात रंजन
About the poet

प्रभात रंजन

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like