आग - प्रभात रंजन

प्रभात रंजनप्रभात रंजन4 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads


क्षितिज में आग लग गई है
आकाश का कोना लाल हो गया है
धुएँ के मारे दिशाएँ काली पड़ने लग गई हैं
वह देखो आसमानी फ़रिश्तों ने धुएँ के मारे
लालटेनें जला ली हैं
जाड़े से बचने के लिए पुआल सुलगा लिया है
(जिसकी रोशनी दूर से सीमित और पीली दिख रही है)
पुआल की आग धीमे-धीमे मद्धिम हो रही है
कुछ बुझे कोयले उनके बीच दिखाई दे रहे हैं।
प्रभात रंजन
About the poet

प्रभात रंजन

View profile & all 13 Poems / Stories