द्विधा विवशता और प्रेम - प्रभात रंजन

प्रभात रंजनप्रभात रंजन4 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

आज मैं
श्वेत कमल की
एक कली तोड़कर लाया था

सोचा
तुम्हारी राह में रख दूँ,
तुम स्नेह से उठा लोगी।

फिर सोचा
अगर कुचल दो तो-
फिर मैंने तुम्हारी राह में कमल नहीं रखा।

मेरा
हृदय ही जानता है,
मैं तुम्हें कितना चाहता हूँ;
पर मैं
इस पवित्र कमल को
कुचला हुआ नहीं देख सकता।

मेरी
इस विवशता को
क्षमा करना।
प्रभात रंजन
About the poet

प्रभात रंजन

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like