पीठ कोरे पिता-7 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

वह क्या है जिसे छिपा नहीं सके
अब प्रकट है जो
--एक लाश--
वियोग-उपहार

जिसे हिन्दू गलने से रोक लेते हैं
ले आते राख में

क्या इति का नक़ाब है
अपनी ही पदचापों से बने
रास्ते पर

कौन-सा शब्द है जो जीने में आ सके
लाश--
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like