छोकरागीरी - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

तेज़ मुक्के मारे धारासार इतने
अंधेरा था जहाँ गली में
वहीं गिर गया

मेरी हथेली पर
सब लाल लाल
लटके थे
ताम्बाई ताबीज़ गोधूलि के

--रोशनी
गली बाहर

चेहरा वह छिछड़ गया जो
दिखा नहीं फिर

एक मुक्का भी कभी खुली हुई हथेली और उंगलियाँ था-- येहदा अमिख़ाई की यह कविता-पंक्ति पढ़कर
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like