ज़ख़्म शादाब देखते हैं मुझे

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

ज़ख़्म शादाब देखते हैं मुझे

दर्द बेताब देखते हैं मुझे

ख़्वाब देखे थे टूट कर मैं ने

टूट कर ख़्वाब देखते हैं मुझे

दाग़-ए-दिल ज़ौ-फ़िशाँ हुए यूँ कि

शम्स ओ महताब देखते हैं मुझे

खुल गया हो न दोस्ती का भरम

डर के अहबाब देखते हैं मुझे

इक तनाव सा अपने-आप से है

खिंच के आ'साब देखते हैं मुझे

मुझ में शाएर तो और है 'पिंहाँ'

और अर्बाब देखते हैं मुझे

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like