सारेगामा पा धानी

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

सारेगामा पा धानी

सुर में ले साँसें जानी

नादानी सी नादानी

मन करता मन-मानी

दुनिया जानी-पहचानी

हस्ती अपनी अनजानी

आईने में आईना

हैरानी सी हैरानी

आँखों से मत छलकाना

उजड़े दिल की वीरानी

बादल पी के आया था

पुर्वाई भी मस्तानी

ख़ुद को हारे तो जीते

राजा के मन को रानी

घर में भी बस यूँही हूँ

अपनों में इक बेगानी

जीना है मर जाने को

मुश्किल सी इक आसानी

उल्टे मुझ पर हँसती है

दुनिया पागल दीवानी

गुमनामों सी रहती है

'पिंहाँ' जानी-पहचानी

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories