दिल को ये समझाना है

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

दिल को ये समझाना है

दुनिया पागल-ख़ाना है

वो कैसा बेगाना है

दिल जिस का दीवाना है

फ़ितरत के बेगार सभी

शम्अ' है परवाना है

जीवन दुख-सुख सुख-दुख सब

उलझा ताना-बाना है

हीरे मोती रो लेना

हँसने का हर्जाना है

सपना है ये जीवन और

दुनिया इक अफ़्साना है

हासिल का भी हासिल क्या

आख़िर तो मर जाना है

मंज़िल वैसे दूर नहीं

रस्ता कुछ अन-जाना है

मौत के क़दमों में रक्खा

हस्ती इक नज़राना है

'पिंहाँ' अब तो हर इक को

शाइ'र ही कहलाना है

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी