पिन्हाँ के शेर

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाब देखे थे टूट कर मैं ने

टूट कर ख़्वाब देखते हैं मुझे


ये दिल अजीब है अक्सर कमाल करता है

जवाब जिन का नहीं वो सवाल करता है


पत्थर न बना दे मुझे मौसम की ये सख़्ती

मर जाएँ मिरे ख़्वाब न ताबीर के डर से


मैं शर की शरारत से तो होश्यार हूँ लेकिन

अल्लाह बचाए तो बचूँ ख़ैर के शर से

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like