कुछ भी तो यहाँ हस्ब-ए-मरातिब नहीं लगता

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

कुछ भी तो यहाँ हस्ब-ए-मरातिब नहीं लगता

और शिकवा-ए-हालात मुनासिब नहीं लगता

क्यों उस से कहें कुछ कि जो सुन के भी रहे चुप

ऐसा तो मुख़ातिब भी मुख़ातिब नहीं लगता

आता भी नहीं सामने करता भी नहीं बात

महबूब कहाँ वो तो मुसाहिब नहीं लगता

इबलीस चुरा लाया है क्या लौह-ओ-क़लम भी

वो मालिक-ए-तक़दीर ये कातिब नहीं लगता

इंसान से इंसाँ का तआ'रुफ़ भी नहीं है

सूरत से कोई सादिक़-ओ-काज़िब नहीं लगता

शर जीत गया हार गया ख़ैर यहाँ भी

दिल अब तो मोहब्बत का भी तालिब नहीं लगता

जिस दर्द की दुनिया में दवाएँ नहीं मिलतीं

उस दर्द का इज़हार मुनासिब नहीं लगता

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी