बस इतना जानती हूँ ज़िंदगी को

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

बस इतना जानती हूँ ज़िंदगी को

कहाँ जीने दिया उस ने किसी को

महक उठता है कोई ज़ख़्म फिर से

चटकते देखती हूँ जब कली को

उसे मैं चाँद कैसे कह सकूँगी

तरसती हूँ मैं जिस की चाँदनी को

तअ'य्युन मत करो तुम ज़ाइक़ों का

मुझे चखने दो अपनी ज़िंदगी को

नहीं 'पिंहाँ' ये शोहरत का वसीला

इबादत जानती हूँ शाइ'री को

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like