बहुत आज़ाद होता जा रहा है
ये दिल बर्बाद होता जा रहा है
सभी आमोख़्तों को भूल जाऊँ
सबक़ ये याद होता जा रहा है
ख़ुदा के नाम पर दुनिया में क्या क्या
सितम-ईजाद होता जा रहा है
मुझे लगता है अब मेरा ही क़ैदी
मिरा सय्याद होता जा रहा है
जो सच पूछो ग़ज़ल का फ़न तो 'पिंहाँ'
ख़ुद अपनी दाद होता जा रहा है








