आवारा बंजारे सारे

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

आवारा बंजारे सारे

सूरज चाँद सितारे सारे

इस चकराती धरती पर हैं

गर्दिश के तो मारे सारे

ख़ुद से जीत न पाया कोई

अपने आगे हारे सारे

शबनम बादल भाप और आँसू

इक दरिया के धारे सारे

इक धरती की कोख से पैदा

दुख साँझी दुखियारे सारे

जो कुछ है झोली में उस की

क़ुदरत हम पर वारे सारे

ख़ुद कहता है दिल दीवाना

दुनिया के ग़म ला रे सारे

बोल सुरीले तेरे 'पिंहाँ'

सारेगामा गा रे सारे

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी