कोई नया हिसाब लगाया गया है कल - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

कोई नया हिसाब लगाया गया है कल ।
बुझता हुआ अलाव जलाया गया है कल ।

मैं भी तमाशबीन में शामिल किया गया,
मुझको कटी ज़बान बुलाया गया है कल ।

सज़दा नशीन देश में फिर से हुआ फ़रेब,
आला हसीन ख़्वाब दिखाया गया है कल ।

घर के क़रीब, रात जलाया गया किसे ?
किसको मसान घाट बताया गया है कल ?

फिर से मशाल बोझ बताने लगे हमें,
फिर से डिफ्यूज बल्ब थमाया गया है कल ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.4K reads