चूल्हा है, चक्की है, भूख़ है, भय है
अपनी तो ग़जलों में बात ये तय है
पीड़ा है, ख़ुशियाँ हैं, दर्द है, ग़म है
सपने हैं, अपने हैं, प्यार है, लय है
रिश्ते हैं, नाते हैं, लोग हैं, हम हैं
चिन्ता-बेचैनी है, द्वन्द्व है, द्वय है
पौधे हैं, पत्ते हैं, फूल हैं, फल है
कीड़े हैं, पंखी हैं, अन्त है, क्षय है
आना है, जाना है, धुन्ध में शय है
जीना है, मरना है, हार है, जय है
अपनी तो ग़जलों में बात ये तय है
पीड़ा है, ख़ुशियाँ हैं, दर्द है, ग़म है
सपने हैं, अपने हैं, प्यार है, लय है
रिश्ते हैं, नाते हैं, लोग हैं, हम हैं
चिन्ता-बेचैनी है, द्वन्द्व है, द्वय है
पौधे हैं, पत्ते हैं, फूल हैं, फल है
कीड़े हैं, पंखी हैं, अन्त है, क्षय है
आना है, जाना है, धुन्ध में शय है
जीना है, मरना है, हार है, जय है








