तुम भी कही भीगती होगी - पवन कुमार मिश्र

पवन कुमार मिश्रपवन कुमार मिश्र

3 min read · 12.4K reads

सावन की सीली हवाएँ
जब तन से मेरे टकराती हैं,
तुम्हारी कोमल छुअन की यादें
मुझे पुकार जाती हैं ।
 
धुली और पनियल सड़को से
कॉफ़ी-हाउस आना,
घुमड़ते कारे बादलो की
फुआरों में भीज जाना ।
 
तुम्हारे बालो का गीलापन
मेरे कंधे पर होता था,
सारा रेगिस्तान मेरा
उस पल को ग़ायब होता था ।
 
तुम्हारे साथ बिताई हुई
हर शाम याद आती है,
जिस बात पर हँसी थी तुम
वो बात याद आती है.
 
आगे सावन बरसे ना बरसे
लेकिन बारिश लम्बी होगी,
मेरी आँखों के बादल से
तुम भी कही भीगती होगी....
पवन कुमार मिश्र
About the poet

पवन कुमार मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like