वो क्या जियेगा जिस को कोई तज्रबा न हो

परवीन सबापरवीन सबा

1 min read · 12.4K reads

वो क्या जियेगा जिस को कोई तज्रबा न हो

जब तक कि ज़िंदगी में कोई हादिसा न हो

क्यों बार बार आता है होंटों पे तेरा नाम

तुझ से मिरा पुराना कोई सिलसिला न हो

दुश्वार रास्तों से डराते हैं कैसे लोग

जैसे हमारा कोई यहाँ रहनुमा न हो

करती हूँ ये दुआएँ ख़ुदा से कि मेरा दोस्त

हर बात पर ख़फ़ा हो मगर बेवफ़ा न हो

मेरे ख़ुदा ज़माने का हर ग़म क़ुबूल है

लेकिन लबों पे मेरे कभी इल्तिजा न हो

कैसे बसर हो ज़िंदगी मुझ को बताइए

जब तक कि ज़िंदगी में कोई आसरा न हो

कोह-ए-गिराँ है सामने ग़म का मगर 'सबा'

मुमकिन नहीं कहीं से कोई रास्ता न हो

परवीन सबा
About the poet

परवीन सबा

उपनाम : 'Saba' मूल नाम : Parween Saba जन्म : सिरोंज, मध्य प्रदेश

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी