ख़यालों में बसा कर तुझ को इक पैकर बनाती हूँ
हज़ारों रंग भर के दिल-नशीं मंज़र बनाती हूँ
बहुत रोती हूँ जब बस्ती कहीं कोई उजड़ती है
मैं कंकर और पत्थर जोड़ कर फिर घर बनाती हूँ
शब-ए-ग़म की सियाही में छलकते हैं जो पलकों से
मैं क़तरा क़तरा अश्कों से मह-ओ-अख़्तर बनाती हूँ
ग़मों की यूरिशें सह कर तन-ए-तन्हा ज़माने में
शिकस्ता-दिल को अपने दर्द का ख़ूगर बनाती हूँ
उभरते हैं जो चेहरे ज़ेहन के पर्दे पे ख़्वाबों में
निगाहों में छुपाती हूँ कभी दिल पर बनाती हूँ
बिखर के ही न रह जाए कहीं आईने की सूरत
मिरे पहलू में जो दिल है उसे पत्थर बनाती हूँ
ग़ज़ल में आए जो भी लफ़्ज़ दिल में तीर सा उतरे
'सबा' ख़ंजर बनाती हूँ न मैं नश्तर बनाती हूँ








