मुझे अपना बनाना चाहता है

परवीन सबापरवीन सबा

1 min read · 12.4K reads

मुझे अपना बनाना चाहता है

मगर कोई बहाना चाहता है

वो अपनी गुफ़्तुगू की रौशनी से

शबों को जगमगाना चाहता है

मैं उस की हूँ उसी की हो रहूँगी

मुझे यूँ तो ज़माना चाहता है

ग़ज़ल में प्यार की ख़ुशबू बसा कर

मिरे होंटों से गाना चाहता है

बहुत नज़दीक हूँ उस से मगर अब

वो मुझ को फ़ातेहाना चाहता है

भरम बातों का अपनी खो चुका है

नज़र से गुदगुदाना चाहता है

'सबा' मेरी अधूरी शख़्सियत को

मह-ए-कामिल बनाना चाहता है

परवीन सबा
About the poet

परवीन सबा

उपनाम : 'Saba' मूल नाम : Parween Saba जन्म : सिरोंज, मध्य प्रदेश

View profile & all 5 Poems / Stories