टूट कर ख़ुद बिखर गए हैं आप

परवीन सबापरवीन सबा

1 min read · 12.4K reads

टूट कर ख़ुद बिखर गए हैं आप

किस के साए से डर गए हैं आप

मुझ को दिखला रहे हैं आईना

अपनी हद से गुज़र गए हैं आप

अब जहाँ चाहें जाइए साहब

मेरे दिल से उतर गए हैं आप

दिल ने क्या क्या न कुछ दुआएँ दीं

मेरे घर जब ठहर गए हैं आप

मैं ने जब भी ज़बान खोली है

दिल चुरा कर मुकर गए हैं आप

किस तरफ़ जाऊँ मैं कहाँ ढूँडूँ

कौन जाने किधर गए हैं आप

उसी वा'दे पे जी रही है 'सबा'

एक वा'दा जो कर गए हैं आप

परवीन सबा
About the poet

परवीन सबा

उपनाम : 'Saba' मूल नाम : Parween Saba जन्म : सिरोंज, मध्य प्रदेश

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like