ज़िन्दगी थी सुराब हो के रही - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी थी सुराब हो के रही
अपनी मिट्टी ख़राब हो के रही

हमने कोशिश तो की न रोएँ मगर
बेबसी बे-नक़ाब हो के रही

क्या कहूँ उस जुनूँ की जिसके तफ़ैल
आरज़ू बे-हिजाब हो के रही

हाय वो इक दबी- दबी-सी नज़र
क्या हक़ीक़त थी ख़्वाब हो के रही

उनकी फ़ुर्क़त में ज़िन्दगी अपनी
इक मुसलसल अज़ाब हो के रही

उनसे मिलने की मुख़तसर -सी बात
ख़्वाब जैसी थी ख़्वाब हो के रही

ज़िन्दगानी की कशमकश में ‘शरर’
सर्फ़ उम्रे-शबाब हो के रही
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like