पी-पी के सुबह-शाम जिसे जी रहे हैं हम - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

4 min read · 12.4K reads


पी-पी के सुबह-शाम जिसे जी रहे हैं हम
वो ज़िन्दगी का ज़हर है और हम हैं दोस्तो

शिकवा अगर है कोई तो अपनों से है हमें
अपनों का हम पे क़हर है और हम हैं दोस्तो

दुनिया तो क्या है ख़ुद से भी बेग़ाना हो गए
ऐसी जुनूँ की लहर है और हम हैं दोस्तो

लगती है बज़्मे-दुनिया भी अब ग़ैर-ग़ैर-सी
तर्ज़े-तपाके-दहर है और हम हैं दोस्तो

बस नाख़ुदा के हाथ सफ़ीने की लाज है
तुग़्यानियों पे बहर है और हम हैं दोस्तो

हमसे न हाले-बस्ती-ए-दिल पूछो बार-बार
इक हसरतों का शहर है और हम हैं दोस्तो

यों तो शबे-फ़िराक़ थी काटे से कट गई
अब सुबहे-हिज्र क़हर है और हम हैं दोस्तो

अपनी वफ़ा ख़ता बनी उनकी जफ़ा वफ़ा
यह जब्रो-ज़ुल्मो-क़हर है और हम हैं दोस्तो

अब सुबह है क़रीब ‘शरर’ वक़्ते-कूच है
शब का अख़ीर पहर है और हम हैं दोस्तो
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like