नफ़स बेताब होता जा रहा है - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

नफ़स बेताब होता जा रहा है
मुझे शायद कोई याद आ रहा है

फ़लक पर चाँदनी बिखरी हुई है
मेरे घर में अँधेरा छा रहा है

चला फिर कूचा-ए-जानाँ की जानिब
फ़रेबे-आरज़ू दिल खा रहा है

तुम्हारी अंजुमन में आज क्योंकर
मेरा तो जी घुटा-सा जा रहा है

भरी महफ़िल में दीवाना बना कर
मुझी से हाल पूछा जा रहा है

तुम्हीं थे इसकी बरबादी के बानी
तुम्हारा नाम दिल दोहरा रहा है

क़ज़ा को रास्ता दो चारासाज़ो!
मेरे ग़म का मदावा आ रहा है

‘शरर’ किस ख़ूब-रू से है लगाओ
तुम्हारा रँग निखरता जा रहा है
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like