जब तुम नज़र न आए दुनिया बनी वीराना - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

4 min read · 12.4K reads

जब तुम नज़र न आए दुनिया बनी वीराना
घबरा उठा फ़ुर्क़त में हर गाम पे दीवाना

इन चाँदनी रातों में मुमकिन हो तो आ जाओ
ऐ मेरी परी-पैकर ऐ जलवा -ए-जानाना

वो मीठी मुलाक़ातें, वो वस्ल के दिन,रातें
तन्हाई में तारों की वोह शाने-असूराना

समझे थे हक़ीक़त है, समझे थे कि दायम है
ऐ शौक़ की नादानी अफ़साना था अफ़साना

इन हिज्र की घड़ियों में मैं सोचता हूँ अक्सर
मायल था हुआ क्योंकर तुम पर दिले-दीवाना

कुछ ग़म न हुआ तुमको क्यों मेरी तबाही का
क्यों शम्मअ रही जलती जब जल गया परवाना

क्यों ‘शरर’ के सजदों पे तुम हो न सके क़ायल
गर था न तुम्हारा तो किसका था वो दीवाना
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like