बहुत सुनसान दिन हैं और बहुत वीरान रातें हैं - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

बहुत सुनसान दिन हैं और बहुत वीरान रातें हैं
तुम्हारे चाहने वाले की ये मरने की बातें हैं

फ़िराक़े-यारो-फ़िक्रे-रूज़गारो-मातमे-दुनिया
अकेली जान से वाबस्ता कितनी वारदातें हैं

वही हाले-परीशाँ है वही आवारगी दिल की
तुम्हारी याद है और रात भर तारों से बातें हैं

बहार आज़ारे-जाँ[1]आतिश-फ़िशाँ[2]हैं चाँद की किरनें
ये दिन भी कोई दिन हैं और ये रातें कोई रातें हैं

वो रातें वो मुलाक़ातें मुसलसल[3] बे-पनाह बातें
‘शरर’ अब रह गई बाक़ी बस उन बातों की बातें हैं
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like