स्त्री विमर्श - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे-
रामावतार सिंह

विशेष अतिथियों में थे-
फौजदार सोलंकी
आत्माराम चौहान
दिलदार परिहार और
शमशेर परमार

अध्यक्षता कर रहे थे-
शिरोमणि ठाकुर

संचालन कर रहे थे-
गजाधर रघुवंशी

धन्यवाद ज्ञापन किया-
शिवानंद सिंह वाघेला ने

गौरतलब है कि
स्त्री विमर्श केन्द्रित किताब पर
यह कार्यक्रम हो रहा था
और किताब के लेखक थे-
नटवर शेखावत

अब सवाल यह पैदा होता है कि
स्त्री विमर्श केन्द्रित इस कार्यक्रम में
स्त्री विमर्श हो रहा था
या राजपूत विमर्श?
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like