आत्‍मविश्‍वास - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

तुम आत्‍मविश्‍वास खो चुके हो
इसीलिए कोई भी तुम्‍हें डरा देता है
प्रकृति भी तुझे डरा देती है

तुम ऐसा करो
तुम सबको डराना शुरू करो
और कुछ भी करना शुरू करो

कुछ नहीं करने से ही आदमी
आत्‍मविश्‍वास खोता है
और कुछ करने से ही आदमी
आत्‍म का और दुनिया का विश्‍वास पाता है

देखना
लोग खुद-ब-खुद तुमसे डरते चले जाएंगे
और प्रकृति भी तुम्‍हारी दासी बनती चली आएगी।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like