हिंदी

Pankaj Chaturvediपंकज चतुर्वेदी

1 min read · 12.5K reads

डिप्टी साहब आए

सबकी हाज़िरी की जाँच की

केवल रजनीकांत नहीं थे

 

कोई बता सकता है—

क्यों नहीं आए रजनीकांत?

 

रजनी के जिगरी दोस्त हैं भूरा—

रजिस्टर के मुताबिक़ अनंतराम—

वही बता सकते हैं, साहब!

 

भूरा कुछ सहमते-से बोले :

रजनीकांत दिक़ हैं

 

डिप्टी साहब ने कहा :

क्या कहते हो?

 

साहब, उइ उछरौ-बूड़ौ हैं

 

इसका क्या मतलब है?

 

भूरा ने स्पष्ट किया :

उनका जिव नागा है

डिप्टी साहब कुछ समझ नहीं पाए

 

भूरा ने फिर कोशिश की :

रजनी का चोला

कहे में नहीं है

 

इस पर साहब झुँझला गए :

यह कौन-सी भाषा है?

 

एक बुज़ुर्ग मुलाज़िम ने कहा :

हिंदी है हुज़ूर

इससे निहुरकर मिलना चाहिए

Pankaj Chaturvedi
About the poet

Pankaj Chaturvedi पंकज चतुर्वेदी

Pankaj Chaturvedi is a famous poet and critic of Hindi. He was born on August 24, 1971 in Etawah city of Uttar Pradesh state. Thus the ancestral village Tishti is in Kanpur-Dehat district of Uttar Pradesh. After receiving his primary education in the villages…

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like