चमन में दहर के आ कर मैं क्या निहाल हुआ

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

चमन में दहर के आ कर मैं क्या निहाल हुआ

ब-रंग-ए-सब्ज़ा-ए-बेगाना पाएमाल हुआ

कहानी कह के सुलाते थे यार को सो अब

फ़साना उम्र हुई ख़्वाब वो ख़याल हुआ

जुनूँ की चाक-ज़नी ने असर किया वाँ भी

जो ख़त में हाल लिखा था वो ख़त का हाल हुआ

'नसीम' दुज़दी-ए-मज़मूँ न छोड़ेंगे शोअरा

अगरचे शहर का तब्दील कोतवाल हुआ

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like