बे-रुख़ है वो परी दिल-ए-दीवाना क्या करे

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

बे-रुख़ है वो परी दिल-ए-दीवाना क्या करे

रो रो के आँख भरती है पैमाना क्या करे

दस्त-ओ-ज़बान-ओ-दीदा-ओ-दिल देती हैं दुआ

करते हैं वो यगाने कि बेगाना क्या करे

कहता ही मुर्ग़-ए-दिल से वो हाल-ए-म्यान-ए-ख़त

सब्ज़ा जो दाम हो तो उसे दाना क्या करे

बेबस किया है मुझ को सर-ए-ज़ुल्फ़-ए-यार ने

ज़ंजीर पाँव में हो तो दीवाना क्या करे

जादू है आँख सुर्मा न क्यूँ-कर रहे ख़मोश

सरकश ही ज़ुल्फ़ काँधे न दे शाना क्या करे

दिल को न दाग़ दीजिए बोसे की चाट पर

जो बेचता न होवे वो बैआ'ना क्या करे

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like