औरे भांति कुंजन में गुंजरत भौर भीर(ऋतु वर्णन) - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads

औरे भांति कुंजन में गुंजरत भौर भीर,
औरे भांति बौरन के झौरन के ह्वै गए.
कहै ‘पदमाकर’ सु औरे भांति गलियानि,
छलिया छबीले छैल औरे छबि छ्वै गए.
औरे भांति बिहँग समाज में आवाज होति,
अबैं ऋतुराज के न आजु दिन द्वै गए.
औरे रस,औरे रीति औरे राग औरे रंग,
औरे तन औरे मन, औरे बन ह्वै गए.
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like