प्रबोध चन्द्रोदय - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads


फूलन के खंभा पाट-पटरी सुफूलन की,
फूलन के फँदना फँदे हैं लाल डोरे में ।
कहै पद्माकर बितान तने फूलन के
फूलन की झालरें त्यों झूलतीं झकोरे में ।
फूल रही फूलन सुफूल फुलवारी तहाँ,
फूलई के फरस फबे हैं कुंज कोरे में ।
फूलभरी फूलजरी फूलझरी फूलन में, ।
फूलई सी झूलत सुफूल के हिंडोरे में ।।
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like