शाम के साहिल से उठकर चल दिए - ओम प्रभाकर

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

3 min read · 12.4K reads

शाम के साहिल से उठकर चल दिए
दिन समेटा, रात के घर चल दिए।

हर तरफ़ से लौटकर आख़िर तभी
तेरे मक़्तल की तरफ़ सर चल दिए।

इक अज़ाने बेनवा ऎसी उठी
झूम कर मिनारो-मिम्बर चल दिए।

है उफ़क के पार सबका आशियाँ
ये सुना तो सारे बेघर चल दिए।

छू गए गर तेरे दामन से कभी
ख़ार भी होकर मुअत्तर चल दिए।

शब्दार्थ:
मक़्तल=वधस्थल
अज़ाने बेनवा=निशब्द अज़ान
मीनारो-मिम्बर=मस्जिद में वह ऊँचा स्थान जहाँ से अजान दी जाती है
मुअत्तर=सुवासित
ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like