जाने कब से है मिरे कांधों पर - ओम प्रभाकर

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

3 min read · 12.4K reads

जाने कब से हैं मिरे काँधों पर
हाथ किसके हैं मिरे काँधों पर?

गुज़री फ़स्लों के ज़र्द वर्ग़ो गुल
झड़ते रहते हैं मेरे काँधों पर।

रोज़ो-शब हैं कि दो थके पंछी
कब से बैठे हैं मिरे काँधों पर।

डूबी शामों में वो जुड़वा लम्हे
आ के ठहरे हैं मिरे काँधों पर।

अर्सा गुज़रा, मगर तिरे गेसू
अब भी बिखरे हैं मिरे काँधों पर।

शब्दार्थ :
ज़र्द वर्गो गुल= पीले पत्ते और फूल
ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like