सीढ़ियों पर साँझ - ओम निश्चल

ओम निश्चलओम निश्चल15 Sept 1958

5 min read · 12.4K reads

सीढ़ियों पर सॉंझ
मन में धूप
जल में पाँव।
कहाँ ले आए
पिया तुम आज फिर इस ठाँव।

यह खुला एकान्त मन को ठौर
बरसों बाद
चित्त में ठहरी हुई है
अजनबी-सी याद

पर्वतों के पार कोई टेरता है
बुलाती निस्संग कोई छॉंव।

सीढ़ियों पर साँझ
मन में धूप
जल में पॉंव।
कहॉं ले आए
पिया तुम आज फिर इस ठॉंव।

यह छटा अनुपम कि
कैसे भूल जाऍं
साँप सी गलियॉं
सुहानी उपत्यकाऍं

सूझती है तुम्हें तो बस चुहल
हर पल
बस जरा-सी दूर पर है गॉंव।
सीढ़ियों पर साँझ
मन में धूप
जल में पॉंव।
कहॉं ले आए
पिया तुम आज फिर इस ठॉंव।

यहीं है चान्दी सुबह की
सॉंझ का सोना
यहीं है अनुराग का
छूटा हुआ कोना

यहीं आकर पूछता कोई
क्या यही है ओम जी का गॉंव?

सीढ़ियों पर सॉझ
मन में धूप
जल में पॉंव।
कहॉं ले आए
पिया तुम आज फिर इस ठॉंव।
ओम निश्चल
About the poet

ओम निश्चल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like