यह कौन दस्तक दे गया - ओम निश्चल

ओम निश्चलओम निश्चल15 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

यह कौन दस्तक दे गया
इतनी सुबह इतनी सुबह ।

आँखों में सपने बो गया
इतनी सुबह इतनी सुबह ।

थी नींद आँखों में बसी
था रात का चौथा पहर
हर सिम्त ख़ामोशी यहाँ
सोया हुआ पूरा शहर

कोई सुखद-सी कल्पना
कर गई कवितामय सुबह ।

था गुनगुनाता-सा कोई
कुछ स्वप्न थे कुछ बिम्ब थे
सुधियों के फ़्रेमों में जड़े
भावों के कुछ प्रतिबिम्ब थे

इक लहर-सी आई तभी
धो गई मन की हर सतह ।

पूछा किसी ने क्या मेरी
भी याद आती है कभी ?
इस भुवन में मेरी कमी
तुमको है तड़पाती कभी ?

मेरे बिना होती तुम्हारी
रात की कैसी सुबह ?
ओम निश्चल
About the poet

ओम निश्चल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like