किसी कान्धे पर रख कर माथ कहीं सो जाना गहरी नींद - ओम निश्चल

ओम निश्चलओम निश्चल15 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

कहाँ से रचती हो ये गीत
बताओ, ओ मेरे मनमीत !

कहाँ पर खुलती हैं बेसुध
तुम्हारे मन की ये पाँखें
किसे खोजा करती निशिदिन
तुम्हारी चपल सजल आँखें

कौन बो जाता वाणी में
तुम्हारी अमर सुगम संगीत ।

तुम्हारे होठों पर उल्लाास
रचाता है जैसे मधुमास
तुम्हारे हिय से उठी हिलोर
हिला देती सारा आकाश ।

कुमुदिनी जैसे खिलते बोल
निभाते किससे सच्ची प्रीत ।

कुलाचें भरता है व्या‍कुल
तुम्हारा चंचल मन-हिरना
उसे भाता है आठो याम
तितलियों-सा उड़ते फिरना

किसी कान्धे पर रखकर माथ
कहीं सो जाना गहरी नींद ।

कहाँ से रचती हो ये गीत
बताओ, ओ मेरे मनमीत !
ओम निश्चल
About the poet

ओम निश्चल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like