पूर्ण कांड-1

ओ.एन.वी. कुरुपओ.एन.वी. कुरुप27 May 1931 – 13 Feb 2016

1 min read · 12.4K reads

यह क्या!

प्राची को

आग लगी?

दूर,

निज मन की

आग ही तो न,

जो भभक-भभक कर

फैल रही है?

बूँद ज्यों तड़प कर

रजत-रेखा सी फैल कर

निशि की कालिमा को

जलाती है उषा की दीप्ति।

लघु स्फुलिंग ज्यों

जागकर

महाकाल के

भाल नेत्र से

भभकती आग-सी

नभ-वदन को

अरुणाभ करते देख

विस्मय-विमुग्ध हो

खड़ा है गालव—

विश्वामित्र का श्रेष्ठ शिष्य।

समीप ही

सुपरिचित पादुका की

चाप सुनाई पड़ती रहै

गुरु प्रवर?

हाँ, साक्षात्

विश्वामित्र ही तो

खड़े हैं समक्ष!

ओ.एन.वी. कुरुप
About the poet

ओ.एन.वी. कुरुप

मलयालम के समादृत कवि और गीतकार। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : ओट्टपलाक्कन नीलकंठन वेलु कुरुप जन्म : 27/05/1931 | कोल्लम, केरला निधन : 13/02/2016 | तिरुवनन्तपुरम, केरला

View profile & all 11 Poems / Stories