यूँ ही ठहर ठहर के मैं रोता चला गया - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

3 min read · 12.4K reads

यूँ ही ठहर ठहर के मैं रोता चला गया
मोती सँभल सँभल के पिरोता चला गया

साँचों में हुस्न ओ नूर के ढलता गया शबाब
सर-ता-क़दम शबाब ही होता चला गया

दुश्‍मन ने मेरी राह में काँटे बिछा दिए
और मैं उठा तो फूल ही बोता चला गया

हर नफ़स-ए-आरज़ू जो ब-उनवान-ए-होश था
जैसे कोई शराब से धोता चला गया

झूला झुला रही थी मुझे दिल की आरज़ू
सब जागते थे और में सोता चला गया

रंज ओ मलाल ओ कैफ़ ओ नशात ओ बहार-ए-उम्र
जो कुछ मुझे मिला उसे खोता चला गया

ग़म का ख़ामोश नग़मा-ए-दिल-सोज़ भी ‘नशुर’
इक कैफ़ सा रगों में समोता चला गया
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.3K reads
  2. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  3. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  4. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  5. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like