नई दुनिया मुजस्सम दिल-कशी मालूम होती है - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

5 min read · 12.4K reads

नई दुनिया मुजस्सम दिल-कशी मालूम होती है
मगर इस हुस्न में दिल की कमी मालूम होती है

हिज़ाबों में नसीम-ए-ज़िंदगी मालूम होती है
किसी दामन की हल्की थरथरी मालूम होती है

मेरी रातों की ख़ुनकी है तेरे गेसू-ए-पुर-ख़म में
ये बढ़ती छाँव भी कितनी घनी मालूम होती है

वो अच्छा था जा बेड़ा मौज के रहम ओ करम पर था
ख़िज्र आए तो कश्‍ती डूबती मालूम होती है

ये दिल की तिश्‍नगी है या नज़र की प्यास है साक़ी
हर इक बोतल जो ख़ाली है भरी मालूम होती है

दम-ए-आख़िर मुदावा-ए-दिल-ए-बीमार क्या मानी
मुझे छोड़ो के मुझ को नींद सी मालूम होती है

दिया ख़ामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है
चले आओ जहाँ तक रौशनी मालूम होती है

नसीम-ए-ज़िंदगी के सोज़ से मुरझाई जाती है
ये हस्ती फूल की इक पंखड़ी मालूम होती है

जिधर देखा ‘नशुर’ इक आलम-ए-दीगर नज़र आया
मुसीबत में ये दुनिया अजनबी मालूम होती है
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.4K reads
  2. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  3. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  4. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  5. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like