जो बँधी थी गाँठ में वो भी गँवाई हाय हाय - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads


जो बँधी थी गाँठ में वो भी गँवाई हाय हाय
आपकी बंदानवाज़ी रहनुमाई हाय हाय

कब से फैलाए खड़े हैं हाथ, अपने राह में
थामते हैं आप ग़ैरों की कलाई हाय हाय

फिर वही कौरव वही पांडव महाभारत वही
छिड़ रही है फिर उसी जैसी लड़ाई हाय हाय

हम कि दोनों जून की रोटी को भी मँहगे हुए
चाभते हैं आप लंदन की मलाई हाय-हाय

अब कोई क़ातिल , कोई मुजरिम न बख़्शा जाएगा
आपने क्या ख़ूब फ़रमाया, बधाई हाय हाय

क़ाग़ज़ों पे पुल बने सड़कें बनीं फिर क्या हुआ
योजनाओं को लगी आने जम्हाई हाय-हाय
नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

    बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

    12.4K reads
  2. खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

    खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत मेंइतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

    12.4K reads
  3. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  4. हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

    हमको हर दिन उबाल कर मालिकहर घड़ी मत हलाल कर मालिक

    12.4K reads
  5. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like